फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Speak of doctor, seat is empty next to dead

डाक्टर के बिगड़े बोल, मुर्दे के बगल में खाली है सीट

Thu, 21 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Speak of doctor, seat is empty next to dead
कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत के बाद बंद किया गया अस्पताल का गेट। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जी हां! ये जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रहास के बोल हैं। गुरुवार को जब जिला अस्पताल में एक मरीज को भर्ती कराने की बात कही गई तो उन्होंने अस्पताल मेंओपीडी बंद करा दिया। मरीजों को बाहर करा दिया। कहा कि अस्पताल में कोई जगह नहीं है। किसी को मरना है तो वो जिला अस्पताल आए। भर्ती करने की बात पर कहा कि बुधवार रात को अस्पताल में कोराना संदिग्ध की मौत हुई उसके बगल की मात्र एक सीट खाली है। जिसके भर्ती होना है वहीं पर हो जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस तरीके के वाकये कोई नए नहीं हैं, लेकिन कोविड-19 संक्रमण के कारण जहां स्थिति इतनी गंभीर है तो चिकित्सकों की इस तरीके से लापरवाही मरीजों, तीमरदारों और आम लोगों की हिम्मत तोड़ने के लिए काफी है। राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण अब संदिग्ध मरीजों को जिला अस्पताल में भी भेजा जा रहा है। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से मरीजों को भर्ती करने से इंकार कर दिया जा रहा है। बुधवार को पीएचसी पल्हना से आया कोरोना संदिग्ध मरीज तीन घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा है। चिकित्सक अस्पताल में जगह न होने का बहाना बनाकर भर्ती नहीं कर रहे थे। रात में सीएमओ डॉ. एके मिश्रा पहुंचे तो मरीज को भर्ती किया गया। गुरुवार सुबह हादसे में घायल मरीज के पहुंचने पर जिला अस्पताल में इस समय सर्वे-सर्वा की भूमिका में दिख रहे डॉ. चंद्रहास भड़क गए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मरना है तो जिला अस्पताल आइये। नहीं तो मरीज को कहीं और ले जाइये। ये कहते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई। मरीजों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था। जिला अस्पताल के एसआईसी और चिकित्सक दोनों को फटकार लगाई गई है। व्यवहार में सुधार लाने की ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed