फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP will get more seats in the Assembly elections

विधानसभा चुनाव में सपा को मिलेंगी अधिक सीटें

Thu, 12 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP will get more seats in the Assembly elections
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सपा को वर्तमान से अधिक सीटें मिलेंगी। सपा ने चुनाव के समय किए वादे पूरे कर दिए, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर पाई है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में प्रदेश को नौ हजार करोड़ रुपये नहीं दिए। लोक निर्माण मंत्री आजमगढ़ के सरायसादी गांव में दूर के रिश्तेदार अनिल सिंह की मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


   बिहार के सीएम नीतीश कुमार के यूपी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा उनकी अपनी पार्टी है, हमारी अपनी। हम अपना काम कर रहे हैं वह अपना। उनसे हमें कोई खतरा नहीं। आगामी चुनाव में आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव की तरह किसी और पारिवारिक सदस्य के चुनाव लड़ने पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है। एक अन्य सवाल पर कहा कि किसी विधायक का टिकट नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दो साल में न गंगा की सफाई करा सकी, न ही काला धन वापस ला सकी। नौजवानों को नौकरी भी नहीं दे सकी। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य भी नहीं मिल सका। जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में 22 डैम बने हैं, जिसमें से पिछले चार साल में सिंचाई विभाग ने 19 डैम बनवाए। कहा कि प्रदेश के सभी तालाब को खुदवा कर पानी भरा जाएगा। आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जर्जर होने की बात पर कहा कि उनके क्षेत्र में आने वाले सभी मार्ग दुरुस्त हैं। केवल राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएचआई की हालत ठीक नहीं। राज्य सरकार के अधीन सड़कों के स्वीकृत होने और धन आवंटन के बाद कोई काम नहीं रुकेगा। कहा कि गड़बड़ी मिलने पर इंजीनियर और ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव के तय कार्यक्रमों के तहत न केवल उन्हें जिले में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होना था बल्कि रात्रि विश्राम कर दूसरे दिन अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करनी थी। इसके हिसाब से गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड आदि विभागों के लोग तैयारी में जुटे रहे। लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में फेरबदल हो गया।


तमाम विभागों के लोग जहां तैयारी में जुटे रहे। वहीं शिवपाल यादव विशेष विमान से गुरुवार की दोपहर मंदूरी हवाई पट्टी पर उतरे। वहां से हेलीकाप्टर से सीधे सरायसादी गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। शिवपाल यादव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि आवश्यक मीटिंग में शामिल होने के लिए उन्हें जाना पड़ा। समीक्षा करने के लिए वह एक सप्ताह बाद पुन: जिले में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed