फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP took out a padyatra in Didarganj

सपा ने दीदारगंज में निकाली पदयात्रा

Sat, 19 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP took out a padyatra in Didarganj
मोहम्मदपुर में किसान कानून के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर/बिंद्राबाजार। सपा की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में की जा रही पदयात्रा के तहत शनिवार को विधानसभा दीदारगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाली। आदिल शेख ने कहा की अब यह बात स्पष्ट हो गई है की भाजपा की प्राथमिकता में गरीब, किसान नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों का हित है। कड़ाके की ठंड में हजारों किसान खेती बचाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कई अपनी जान भी गवां बैठे हैं। भाजपा सरकार अंधी-बहरी बनी हुई है। वार्ता का ढोंग किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की भी कोशिश हो रही है। स्वयं प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कृषि सुधार अधिनियम के पक्ष में प्रचारक बनकर किसानों के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। किसानों की आवाज को दबाने के लिए दमन का सहारा लिया जा रहा है। उनके समर्थन में खड़े लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस दौरान रामाश्रय चौहान, पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, विभूति सरोज, शशिकांत सरोज, मनीष राय, चुन्नू, मोहम्मद आदिल, मेवालाल यादव, रवि यादव अरविंद राम, सिंगार यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed