{"_id":"69765faaec9346998c023c63","slug":"sp-rural-and-seven-other-policemen-will-be-awarded-dgp-commendation-medal-silver-medal-on-republic-day-for-their-outstanding-work-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-144491-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसपी ग्रामीण सहित 7 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट काम के लिए गणतंत्र दिवस पर मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसपी ग्रामीण सहित 7 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट काम के लिए गणतंत्र दिवस पर मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न रजत पदक
विज्ञापन
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित जिले के सात पुलिसकर्मियों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन के साथ उनके चालक विक्रम सिंह को सराहनीय योगदान के लिए डीजीपी प्रशंसा चिह्न रजत पदक से नवाजा जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क को मजबूत करने में एसपी ग्रामीण चिराग जैन की भूमिका अहम रही है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया और पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। प्रदेश सरकार हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती है। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले से चयनित सात पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जा रहा है। इसमें एसपी ग्रामीण चिराग जैन को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
थाना प्रभारी दीदारगंज निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व रीडर एसएसपी उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को डीजीपी सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ लीडिंग फायरमैन महेंद्रनाथ यादव, आरक्षी विक्रम सिंह, राहुल सिंह व फायरमैन शशिकांत को प्रशंसा चिह्न रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्यपरायणता, साहस और समर्पण का परिचय दिया है। सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस उपलब्धि से न केवल सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में इस सम्मान को लेकर उत्साह का माहौल है।