फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP raised demand for another train for Delhi in the House

Azamgarh News: सपा सांसद ने सदन में उठाई दिल्ली के लिए एक और ट्रेन की मांग

Fri, 02 Aug 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
SP MP raised demand for another train for Delhi in the House
आजमगढ़। मानसून सत्र के दौरान जनप्रतिनिधि जिले की समस्याओं को बड़ी ही प्रमुखता से उठा रहे हैं। सपा के आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद धर्मेंद्र यादव ने सदन में दिल्ली की एक और ट्रेन के साथ ही वाराणसी-गोरखपुर रेल लाइन बनाने की मांग उठाई। वहीं भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर ने सब्जी, फल और गल्ला मंडी के निर्माण कराने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सदन में बोलते हुए कहा कि आजमगढ़ क्रांतिकारियों की धरती रही है यहां पर शिवली नोमानी, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जैसी शख्सियत ने जन्म लिया है। आजमगढ़ के लोग रोजी-रोटी के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे शहरों में रहते हैं। एक ट्रेन आजमगढ़ से मुंबई साप्ताहिक चलती थी, जो कोरोना कल में बंद हो गई। उस ट्रेन को चालू किया जाना अति आवश्यक है और वह भी साप्ताहिक ना होकर प्रतिदिन चलाई जानी चाहिए। दिल्ली के लिए एक ट्रेन कैफियात चलती है, जिसमें बैठने का समय तो निश्चित है, लेकिन पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है कि कितने बजे पहुंचेगी। इसलिए आजमगढ़ से दिल्ली के लिए एक ट्रेन और चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद द्वारा कई बार कहा गया कि हमने आजमगढ़ वाया वाराणसी होते हुए गोरखपुर रेलवे लाइन पास करवाया लेकिन आज तक बजट उस पर पास नहीं हुआ है। हां, सर्वे जरूर हुआ है लेकिन कोई भी धन अवमुक्त नहीं हुआ है। हम चाहते हैं कि आजमगढ़ वासियों के हित को देखते हुए आजमगढ़ वाया वाराणसी होते हुए गोरखपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाए एवं धन अवमुक्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के जहानागंज से सठियांव के बीच में रेलवे ओवरब्रिज न होने के कारण घंटों जाम लगता है, रेल मंत्री इस पर ध्यान दें और जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करवाएं। छात्रों के हित के लिए आजमगढ़ से इलाहाबाद व आजमगढ़ से लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर ने सदन में मंडी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंडी व्यवस्था पर पूर्व में शासनादेश 307/ 80/2021 जारी हुआ था। लेकिन, इस पर कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने लोक महत्व के इस सुनिश्चित विषय को विधान परिषद के पटल पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सब्जी, फल और गल्ला मंडी का नव निर्माण आजमगढ़ से शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed