फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MLA Ramakant acquitted in assault charges

Azamgarh News: सपा विधायक रमाकांत मारपीट के आरोप में बरी

Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
SP MLA Ramakant acquitted in assault charges
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चकवल में रखी मतपेटियों की सुरक्षा के लिए वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव खुद चकवल में बैठे थे। इस दौरान वहां कुछ कर्मियों से मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें बाद में इनका नाम भी शामिल किया था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट के जज अनुपम त्रिपाठी ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन

2022 के चुनाव में मतदान के बाद जब ईवीएम बदलने की हवा उड़ी तो पूर्व सांसद रमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथ ईवीएम की रखवाली करने के लिए खुद चकवल पहुंच गए। उन्होंने वहीं पर टेंट लगा दिया। एक दिन कुछ कर्मी लैपटॉप आदि लेकर जब अंदर जाने लगे तो उनसे इनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में लैपटॉप छीनने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया। उनके अधिवक्ता बताया कि पहले इस मामले में पूर्व सांसद और वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम नहीं था लेकिन बाद में पुलिस ने इसमें उनका नाम भी शामिल कर दिया।

कोर्ट में मुकदमा चला, वहीं पुलिस छीने गए लैपटाॅप की बरामदगी नहीं कर सकी। सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा कोई ठोस सबूत पेश न करने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed