फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP is trying to vitiate the atmosphere by making baseless allegations: Brajesh Pathak

सपा अनर्गल आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का कर रही प्रयास : ब्रजेश पाठक

Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP is trying to vitiate the atmosphere by making baseless allegations: Brajesh Pathak
जिवली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते डिप्टी सीए
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बरदह क्षेत्र के जिवली गांव में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी, सरकार और प्रदेश की जनता विनोद राय के परिवार के साथ खड़ी है।
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलंदशहर में उनके कार्यक्रम को रोके जाने के आरोपों पर कहा कि अखिलेश यादव दिग्भ्रमित हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार किसी को रोकने-टोकने का काम नहीं करती।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अनर्गल आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने और प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास गुंडई, महिलाओं की इज्जत से जुड़े अपराध और लोगों की संपत्ति पर कब्जे से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ और जौनपुर के लोग जानते हैं कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार रही, तब गुंडई और दंगे चरम पर रहे। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, दीपक राय आदि उपस्थित थे।

-----------
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर की जाएगी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर पाठक ने कहा कि चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही और डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी। न्यूरोसर्जन की उपलब्धता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इस कमी को पूरा करने का लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed