फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP deliberates on 'Mission 2027'; emphasizes organizational expansion.

Azamgarh News: 2027 के मिशन पर सपा का मंथन, संगठन के विस्तार पर दिया जोर

Sun, 02 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP deliberates on 'Mission 2027'; emphasizes organizational expansion.
सपा की बैठक को संबो​धित करते हवलदार यादव। श्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव पहुंच कर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पूजा सरोज ने कहा कि दलितों के अधिकारों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटें। संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।

इस अवसर पर विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अभय नारायण पटेल, जयराम पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed