{"_id":"64cd496d048355ad31065ce4","slug":"sp-conducted-team-wise-drill-for-discipline-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2140-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनुशासन के लिए एसपी ने कराया टोलीवार ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनुशासन के लिए एसपी ने कराया टोलीवार ड्रिल
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में शुक्रवारी परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने अनुशासन व एकरूपता को लेकर टोलीवार ड्रिल भी कराई। बाद में पुलिस लाइन परिसर में गश्त कर व्यवस्थाओं को देखा और जहां कमियां मिली उसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
पुलिस लाइन में प्रतिदिन परेड होती है लेकिन शुक्रवार की परेड का एसपी निरीक्षण करते हैं। शुक्रवार को भी एसपी पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की दौड़ लगवाई। इसके साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने को लेकर टोलीवार ड्रिलकराया।
इसके बाद वह पुलिस लाइन परिसर के निरीक्षण पर निकल पड़े। परिसर में हो रहे नवीनीकरण के कार्यो, आवासों व कार्यालयों की मरम्मत व पेटिंग आदि कार्य देखे। भोजनालय, कर्मचारियाें के बैरको, यूपी 112 कार्यालय, जनपद नियंत्रण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने इस दौरान पेयजल व्यवस्था, चिकित्सालय, डॉग स्क्वायड, पुलिस क्लब आदि का भी हाल जाना। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने का सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया। इस दौरान आईपीएस अमरिंदर सिंह, सीओ लाइन गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।