फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP, BSP will be wiped out, Nirhua will win: AK Sharma

सपा, बसपा का होगा सफाया, निरहुआ की होगी जीत: एके शर्मा

Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP will be wiped out, Nirhua will win: AK Sharma
सगड़ी। अंतिम दिन प्रचार के लिए मंगलवार को सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार के लिए आए मंत्री, सांसद, विधायकों ने भी गांव गांव गली गली घूम कर लोगों से वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री अम्रपाली द्वारा रोड शो निकालकर निरहुआ को जिताने की अपील की गई। आम्रपाली द्वारा जीयनपुर, सगड़ी, बागखालिस, अंजान शहीद, पकवाइनार कई क्षेत्रों में रोड शो निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा मऊ कुतुबपुर, हरैया, गड़ौरा मझौरा, रामगढ़ सहित जगह-जगह गांव गांव में घूम घूम कर जनसंपर्क कर निरहुआ को जिताने की अपील की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास कर रही है। देश और प्रदेश में अमन चैन का राज है। सरकार द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अबकी बार सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। आप लोग दिनेश लाल निरहुआ को जिता कर भेजिए। गोरखपुर और बनारस की तरह आजमगढ़ का भी विकास होगा।इस मौके पर अतुल कुमार राय, अलका राय, मनीष मिश्रा, राजेश राय, दीपक राय, नीरज राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed