{"_id":"7173720600ac06313edcfc7a2780aefc","slug":"sought-clarification-from-bdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 20 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा मंगलवार की देर शाम विकास भवन और कुंवर सिंह उद्यान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन सूचियों के मिलान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी फूलपुर से स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी विकास भवन के खराब पड़े पंप को तत्काल ठीक कराने के लिए और बाथरूम के गंदे पानी के निकास की व्यवस्था करने का निर्देश ाजिर को दिया। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय और कुंवर सिंह उद्यान का निरीक्षण किया।
कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय में खराब पड़े कंप्यूटर को बदलने का निर्देश परियोजना निदेशक एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया। खंड विकास अधिकारी फूलपुर लाल जी पटेल द्वारा निर्वाचन सूचियों के मिलान कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कहा कि बीएलओ की ड्यूटी लगाकर उसकी सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। चुनाव नजदीक होने के कारण कार्यो की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय में संबद्धकर चुनाव कार्य के कार्यों को युद्ध स्तर पर निपटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान के निरीक्षण में साफ -सफाई पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। योगासन के लिए बनाए जा रहे मंच को और ऊंचा करने को ईओ नगरपालिका को कहा। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसके पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी कृष्ण करूणाकर पांडेय, लाल बहादुर यादव उपस्थित थे।