फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soon the district will get the gift of another police station, Balrampur outpost will become police station

Azamgarh News: जल्द जिले को मिलेगी एक और थाने की सौगात, बलरामपुर चौकी बनेगा थाना

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Soon the district will get the gift of another police station, Balrampur outpost will become police station
आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाला बलरामपुर पुलिस चौकी जल्द ही थाना बनेगा। इसके लिए अईनिया गांव में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। सदर तहसील की टीम ने शनिवार को चिन्हित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा कर पुलिस विभाग को कब्जा दिला दिया है। अब थाना निर्माण के लिए पुलिस विभाग शासन को प्रस्ताव भेजेगा और शासन से प्रस्ताव पास होने पर बलरामपुर चौकी थाना में तब्दील हो जाएगा। वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र पर काफी बड़े इलाके का भार है। जिसे कम करने के लिए पुलिस विभाग काफी दिनों से एक नए थाने की स्थापना कर शहर कोतवाली का लोड कुछ कम करने के प्रयास में है। इसके तहत शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर चौकी को थाना में तब्दील किए जाने की योजना है। पुलिस विभाग ने थाना भवन के निर्माण के लिए जमीन की डिमांड किया था। जिस पर सदर तहसील प्रशासन ने अईनिया गांव में बंजर की भूमि को इसके लिए चिन्हित किया था। तहसीलदार सदर ने बताया कि अईनिया गांव में कुल 123 एयर बंजर जमीन है। जिस पर अतिक्रमण था। शनिवार को उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर तीन विभागों में जमीन वितरित करते हुए कब्जा दिला दिया गया है। इसमें बलरामपुर थाना, पंचायत भवन व सांख्यिकी कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध करायी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि अईनिया में लगभग चार बिस्वा जमीन बलरामपुर थाना निर्माण के लिए मिली है। अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed