दूसरी शादी से नाराज बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट, सिर पर मारी गोली
सूचना मिलने पर सीओ सदर मौके पर गंभीरपुर और सरायमीर थाने की पुलिस लेकर पहुंचे। पड़ोसी ने तहरीर देकर मृतक के तीन बेटों को आरोपित किया है। पुलिस ने हत्या और हत्या की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

शहाबुद्दीन फाइल फोटो
मृतक शहाबुद्दीन(55) गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव का निवासी था। वह पांच बेटे और तीन बेटियों का पिता था। उसका बड़ा बेटा अजीम और चौथे सलीम विदेश में रहते हैं। दूसरे नंबर का नदीम, फहीम और साहिल घर पर रहते हैं। उसके दो बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें : डाकघर में खाताधारकों के खाते से करोड़ों हुए हैं गायब, अकाउंट में कम रकम देखकर लोग परेशान
शहाबुद्दीन ने करीब 30 सालों तक विदेश में नौकरी की थी। घर पर अच्छा खासा मकान, छह बीघा से अधिक जमीन और मुंबई में प्रापर्टी है। शहाबुद्दीन की पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। करीब डेढ़ वर्ष उसकी पूर्व मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम शाम तक सौंपेगी रिपोर्ट, ठेकेदारों ने प्रभार मंत्री से की मुलाकात
25 अगस्त को उसने शहर के बाजबहादुर मुहल्ले की रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया था। शहाबुद्दीन के बेटे, पिता की शादी से नाराज थे। शादी करने के बाद से ही शहाबुद्दीन घर नहीं गया था। वह गुरुवार की शाम को अपने घर पहुंचा और बच्चों से दूसरी पत्नी के साथ एक कमरे में रहने की जिद करने लगा।
इसको लेकर घर में तनाव था। शुक्रवार की सुबह शहाबुद्दीन अपनी बाइक से गांव की चट्टी पर पहुंचा। वहां चाय, पान करने के बाद घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही शहाबुद्दीन चट्टी से थोड़े दूर आगे बढ़ा कि उसके बेटे नदीम और फहीम ने रोक लिया और डंडे से सिर पर हमलाकर उसे सड़क पर गिरा दिया।
ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
साथ ही कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद बेटों ने फिर सिर पर डंडे से हमला कर किया। जघन्यता पूर्वक पिता की हत्या करने के बाद दोनों लड़के कुछ देर तक इधर-उधर टहलने इसके बाद फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर नदीम, फहीम और अजीम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही।