फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sons shot father on second marriage

दूसरी शादी से नाराज बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट, सिर पर मारी गोली

Fri, 30 Aug 2019 11:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sons shot father on second marriage
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाउ में हत्या के बाद मौके पर जानकारी लेते एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विरोध के बावजूद दूसरी शादी करने पर नाराज बेटों ने गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव की चट्टी से चाय पीकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ सदर मौके पर गंभीरपुर और सरायमीर थाने की पुलिस लेकर पहुंचे। पड़ोसी ने तहरीर देकर मृतक के तीन बेटों को आरोपित किया है। पुलिस ने हत्या और हत्या की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहाबुद्दीन फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबुद्दीन फाइल फोटो


मृतक शहाबुद्दीन(55) गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव का निवासी था। वह पांच बेटे और तीन बेटियों का पिता था। उसका बड़ा बेटा अजीम और चौथे सलीम विदेश में रहते हैं। दूसरे नंबर का नदीम, फहीम और साहिल घर पर रहते हैं। उसके दो बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें : डाकघर में खाताधारकों के खाते से करोड़ों हुए हैं गायब, अकाउंट में कम रकम देखकर लोग परेशान

शहाबुद्दीन ने करीब 30 सालों तक विदेश में नौकरी की थी। घर पर अच्छा खासा मकान, छह बीघा से अधिक जमीन और मुंबई में प्रापर्टी है। शहाबुद्दीन की पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। करीब डेढ़ वर्ष उसकी पूर्व मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम शाम तक सौंपेगी रिपोर्ट, ठेकेदारों ने प्रभार मंत्री से की मुलाकात

25 अगस्त को उसने शहर के बाजबहादुर मुहल्ले की रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया था। शहाबुद्दीन के बेटे, पिता की शादी से नाराज थे। शादी करने के बाद से ही शहाबुद्दीन घर नहीं गया था। वह गुरुवार की शाम को अपने घर पहुंचा और बच्चों से दूसरी पत्नी के साथ एक कमरे में रहने की जिद करने लगा।

इसको लेकर घर में तनाव था। शुक्रवार की सुबह शहाबुद्दीन अपनी बाइक से गांव की चट्टी पर पहुंचा। वहां चाय, पान करने के बाद घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही शहाबुद्दीन चट्टी से थोड़े दूर आगे बढ़ा कि उसके बेटे नदीम और फहीम ने रोक लिया और डंडे से सिर पर हमलाकर उसे सड़क पर गिरा दिया।

ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी

साथ ही कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद बेटों ने फिर सिर पर डंडे से हमला कर किया। जघन्यता पूर्वक पिता की हत्या करने के बाद दोनों लड़के कुछ देर तक इधर-उधर टहलने इसके बाद फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर नदीम, फहीम और अजीम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed