फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son-in-law beaten by father-in-law in Panchayat held in-law

ससुराल में हुई पंचायत में दामाद ने ससुर को पीटा

Fri, 26 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law beaten by father-in-law in Panchayat held in-law
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठरा गांव में शुक्रवार को विवाहिता को प्रताड़ित करने की बात पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में विवाहिता के ससुराल वाले भी आए थे। पंचायत के दौरान ही किसी बात पर विवाहिता का पति भड़क उठा और अपने ससुर पर ही हमला बोल दिया। मौके पर भगदड़ जैसी स्थित उत्पन्न हो गई। विवाहिता के मायके के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर दामाद व उसके साथ आए लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

कोठरा गांव का युवती की शादी दो साल पूर्व अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाने पहाड़पुर गांव निवासी देवेंद्र पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बात पर शुक्रवार को प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हो रही थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। दामाद दवेंद्र भी अपने कुछ लोगों के साथ आया हुआ था। पंचायत के दौरान ही अचानक देवेंद्र व उसके साथ आए लोगों ने ससुर पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर भी हमला किया गया। सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो हमलावर दामाद अपने साथ आए लोगों के साथ मौके से भाग निकला। दामाद के हमले में ससुर, विवाहिता और एक महिला घायल हुई हैं। पुलिस ससुर व उसकी विवाहिता को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed