फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somewhere the shed is missing and somewhere the way

Azamgarh News: कहीं शेड गायब तो कहीं रास्ता

Thu, 01 Jun 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the shed is missing and somewhere the way
जनपद में कुल 35 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया। वर्तमान में छह अंत्येष्टि स्थल निर्माणाधीन हैं। आज इनमें ज्यादातर अंत्येष्टि स्थलों के शेड गायब हो चुके हैं। कुछ अंत्येष्टि स्थलों तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं है। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर ग्रामसभा में महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के बगल में तमसा नदी के किनारे बनाया गया शव दाह गृह लगभग 10 वर्ष पहले 18 लाख की लागत से बनाया गया था। यहां पर लगाए गए टीनशेड अपने आप हवा में उड़ गए और जो बचे हैं उसमें जगह-जगह बड़े-बड़े होल हो गए हैं। अहरौला : खेमकरनपुर ग्राम सभा के कल्होरा धाम में तमसा नदी के किनारे विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के प्रस्ताव पर जिला योजना समिति के द्वारा अंत्येष्टि स्थल के लिए शासन को प्रस्ताव 2021 में भेजा गया था। 2022 में 26 लाख रुपए से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हुआ। लेकिन यह अनियमितता की भेंट चढ़ गया। अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग भी नहीं है। पवई : अंडिका गांव में नदी के किनारे छह वर्ष पहले 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया। लेकिन फर्श टूट चुके हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। टीन शेड उखड़ चुका है। शौचालय व स्नानघर का निर्माण तो हुआ है लेकिन शौचालय में सीट अभी तक नहीं लगी है। और ना ही दरवाजा खिड़की लगे हुए हैं। ठेकमा : सरायमोहन गांव में बेसो नदी किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया गया है। बनने के बाद आज तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई। टिनशेड आंधी तूफान में से उड़ गए हैं। वहां जाने के लिए रास्ता कच्चा बना है जिस पर काफी घासें उग आई हैं।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार : मोहम्मदपुर विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। जिसमें दयालपुर ग्राम पंचायत में अभी तक निर्माणाधीन है। मंगई नदी के पास बने अंत्येष्टि स्थल पर अंधेरा फैल जाता है। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया किअंत्येष्टि स्थलों का निरीक्षण कर उनकी कमियों को परखा जाएगा। जो भी कमियां वहां पाई जाएंगी उसे दूर किया जाएगा। यदि कहीं कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed