{"_id":"61f978ab0c9f4820b66ba605","slug":"some-are-happy-with-the-budget-some-are-disappointed-azamgarh-news-vns63649111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई बजट से दिखा खुश, कुछ रहे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई बजट से दिखा खुश, कुछ रहे मायूस
विज्ञापन
Some are happy with the budget, some are disappointed
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को पेश किए गए बजट पर सुबह से ही व्यापारियों की नजर बनी हुई थी। अधिकांश व्यापारी अपनी दुकानों व दफ्तरों में ही टीवी व लैपटॉप पर बजट को देख रहे थे। बजट पेश होने के बाद व्यापारियों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि बजट में कुछ रियायत मिली है, लेकिन यह उम्मीद के अनुरूप नहीं है। वो जीएसटी और इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव की उम्मीद कर रहे थे। काफी लंबे समय से इनकम टैक्स सीमा ढ़ाई लाख रुपये पर बनी हुई है, जिसमें बदलाव की मांग कर रहे हैैं लेकिन इस बजट से भी उनके हाथ निराश ही हाथ लगी है।
कच्चे माल पर रियायत मिलने से कपड़ा सस्ता होगा लेकिन इससे व्यापारी को कोई लाभ नहीं होगा। असल मायने में जीएसटी और इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए थी। उम्मीद थी कि कारोबारियों को ब्याज मुक्त ऋण देने जैसी घोषणा करेगी।-रमेश सिंह
सरकार ने घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने और निर्यात को गति देने के लिए अच्छे कदम उठाए हैं। सरकार ने पालिश हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाकर पांच फीसदी कर दी है। इससे हीरे की ज्वेलरी जरूर सस्ती होगी, लेकिन जीएसटी दरें भी घटाई जानी चाहिए थीं।-पदमाकर लाल वर्मा।
विज्ञापन
इस बजट में सरकार से इनकम टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ाने की उम्मीद थी। जीएसटी के सरलीकरण और दरों में कटौती की उम्मीद थी। मगर बजट से निराशा ही हाथ लगी है। न तो जीएसटी घटाई गई और ना ही इनकम टैक्स में छूट की सीमा ही बढ़ाई गई है ।-अशोक
सरकार द्वारा बहुत ही अच्छा बजट पेश किया गया है। इस बजट में आभूषण कारोबारियों के लिए पालिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। सरकार ने कच्चे माल पर रियासत दी है। इससे कपड़े के दामों कम होंगे। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।-संत प्रसाद अग्रवाल।