फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soil worship program organized

मिट्टी पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Soil worship program organized
अंबारी। नगर पंचायत माहुल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करने के लिए मिट्टी पूजन कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती की शुरुआत करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माहुल के तत्वावधान में भूमि सुपोषण एवं जन संरक्षण अभिनय के तहत बुधवार को नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर चार में मिट्टी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत नगर के दर्जनों किसानों ने अपने खेतों की मिट्टी का विधि विधान से पूजन कर उसे अपने खेतों मे मिलाने के साथ जैविक खेती की शुरुआत के लिए शपथ भी लिया। वैभव कुमार ने कहा कि जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। डा. अविनाश पांडेय ने कहा कि भूमि सुधार की दिशा में किए जा रहे अभियान के तहत जहां किसानों की खेती लागत को कम करने वाला माना जा रहा है। इस मौके पर आलोक कुमार, महेंद्र शर्मा, श्याम सिहं, विकास, धरणीधर पांडेय, सुरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed