{"_id":"67d084f9758649c62b0824e9","slug":"social-science-exam-was-conducted-with-additional-reserve-set-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128676-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अतिरिक्त रिजर्व सेट से हुई \nसामाजिक विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अतिरिक्त रिजर्व सेट से हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को पहली पाली में अतिरिक्त रिजर्व सेट से सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सचल दल की टीम के साथ ही डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। पहली पाली में 7940 व दूसरी पाली में कुल 439 ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड द्वारा मंगलवार को प्रथम पाली में आजमगढ़ सहित कुल 11 जिलों में हाईस्कूल की परीक्षा चौथी आलमारी में रखे अतिरिक्त रिजर्व सेट के सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्रों से कराया गया।
जिले में इस विषय में कुल 85505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 77601 ने परीक्षा दी जबकि 7904 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र व कुकरी सहित अन्य विषयों की परीक्षा थी। इसमें कुल 811 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 775 ने परीक्षा दी और 36 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 58 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 57 ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। वहीं, इंटरमीडिएट में संस्कृत, कृषि अभियंत्रण सहित अन्य विषयों की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 5685 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 5247 ने परीक्षा दी। जबकि 438 ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद