फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   So far 15 percent paddy procurement

अभी तक 15 फीसदी हुई धान की खरीद

Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
So far 15 percent paddy procurement
धान की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। धान खरीद के लिए जिले को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 15 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ ने सोमवार को पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां खरीद सामान्य पाई गई। अतरौलिया में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को धान खरीद के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जनपद में इस बार धान खरीद के लिए 63 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 98600 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 14495 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। सोमवार को 1230 एमटी धान की खरीद की गई। धान सूखने के साथ ही खरीद में तेजी आ गई है।
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि सोमवार को यूपी एग्रो अतरौलिया और खाद्य विभाग के अतरौलिया, बूढ़नपुर, बिलरियागंज और महाराजगंज के केंद्र का निरीक्षण किया गया। खरीद सामान्य पाई गई। बूढ़नपुर में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को धान खरीद के बार में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से धान साफ कर केंद्र पर लाने की अपील की गई। इस मौके पर ईएमओ रमेश यादव और काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

पीसीएफ केंद्र सोफीपुर पर कटौती का आरोप
लालगंज। पीसीएफ गोदाम सोफीपुर में धान खरीद केंद्र पर प्रति कुंतल पांच किलो कटौती और भराई, सिलाई, तौलाई, पल्लेदारी के नाम पर किसानों के शोषण को लेकर किसानों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। पीसीएफ सोफीपुर में धान खरीद केंद्र बना है।

किसानों का आरोप है कि यहां एक कुंतल धान पर पांच किलो की कटौती की जा रही है। भराई, सिलाई, तौलाई और पल्लेदारी का पैसा भी किसानों को देना पड़ रहा है। सोफीपुर निवासी महेंद्र राय ने बताया कि प्रति कुंतल 1565 रुपये देने की घोषणा की गई है।

एक कुंतल के पीछे पांच किलो धान की कटौती हो रही है। हरिवंश ने बताया कि पीसीएफ केंद्र पर न तो रेट लिस्ट लगी हैना स्टाक सूची ही है। यहां डाई 1050 रुपये में मिलनी चाहिए, वहीं 1080 रुपये में बेची जा रही है।

यूरिया 326 के स्थान पर 340 रुपये प्रति बोरी वसूला जा रहा है। इस संबंध में केंद्र इंचार्ज अमरजीत से ने बताया कि कोई कटौती नहीं की जा रही है। धान खरीद का समर्थन मूल्य 1550 रुपये निर्धारित की किया गया है।


किसानों को चेक से 1565 रुपये प्रति कुंतल दिया जाता है। इसमें 15 पल्लेदारी, भराई, सिलाई और तौलाई के हैं। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि कटौती की शिकायत की जांच की जाएगी। शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed