फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Slogans of Hindu-Muslim unity zindabad raised on the collectorate

कलेक्ट्रेट पर लगे हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारे

Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Hindu-Muslim unity zindabad raised on the collectorate
आजमगढ़। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान से क्षुब्ध भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद का नारा लगाया। इस्माइल फारूकी ने कहा कि इस्लाम हिंदुस्तान में तलवार के बल पर नहीं बल्कि शुफिरीजम और आपसी सौहार्द के बल पर फैला है। शौकत अली जैसे लोग मोहम्मद गोरी, बाबर को अपना आइडियल मानते होंगे जबकि ये लोग हिंदुस्तान की सरजमीं पर केवल सोने, चांदी की लूट के इरादे से आए थे। ऐसे लोगों का इस्लाम के विस्तार या इस्लाम से कोई सरोकार नहीं था। जो वास्तविक इस्लाम धर्म के पक्षधर होते हैं वे कभी भी किसी की अमानत या बहन-बेटी पर बुरी नजर नहीं रखेंगे। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पहले से ही समाज में जहर बेचने का व्यवसाय करते आ रहे हैं, अब वे सस्ती लोकप्रियता के लिए अपनी दूषित जुबान से समाज में जहर घोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। एआईएमआईएम के लोगों को पुन: इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ को पढ़ने व उससे सीख लेने की आवश्यकता है। मुस्लिम समाज अब ऐसी ओछी राजनीति को भली भांति समझ चुका है। मुस्लिम समाज ऐसे लोगों को अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने देगा। जिसको लेकर आगे भी हम अपना विरोध जारी रखेंगे। इस मौके पर फरहान खॉन, अली असगर, आजम खां, अमजद मिर्जा, फुजैल खां, आजाद आजमी, अली हैदर, मौलाना मेराज, हाफिज सुभान, अदनान शेख, वशी खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed