फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Slogans kept happening outside, SDM kept hearing the case inside

बाहर होती रही नारेबाजी, अंदर एसडीएम सुनते रहे मुकदमा

Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Slogans kept happening outside, SDM kept hearing the case inside
मांगों को लेकर सगड़ी तहसील में नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के बाद भी सगड़ी तहसील कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हुई। बाहर वकील नारेबाजी करते रहे और भीतर एसडीएम मुकदमे सुनते रहे। इस दौरान उन्हें कुल 129 वादकारियों को सुना गया।
विज्ञापन

साथी से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए वकील एसडीएम के खिलाफ आंदोलनरत हैं। एसडीएम के तबादले के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। दोपहर 12 बजे के करीब एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार अपने न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई के लिए पहुंचे। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता न्यायालय में पहुंच गए और सुनवाई पर आपत्ति जताई। तब एसडीएम न्यायालय से उठकर चले गए। आधे घंटे बाद जीयनपुर, बिलरियागंज, महाराजगंज, रौनापार थाना की पुलिस पहुंची। उसके बाद तहसील का दरवाजा बंद करके मुकदमों की सुनवाई शुरू हुई। बाहर अधिवक्ता नारेबाजी करने लगे। इस दौरान 129 वादकारियों को बिना अधिवक्ता के ही सुना गया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एसडीएम के स्थनांतरण तक संघर्ष जारी रहेगा। मक्केश्वर मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता संघ जिलाधिकारी व कमिश्नर से मिलकर उनके स्थानांतरण की मांग की जाएगी। सच्चिदानंद राय, आशीष मिश्रा, महेंद्र पासवान, सूर्यभान सरोज, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अमरिंदर सिंह, मनीष राय, मुकेश राय, वेद प्रकाश राय, सुधीर राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed