फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Skirt came close to the danger mark

खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा

Thu, 07 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Skirt came close to the danger mark
बाढ़
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी खतरा बिंदु के करीब पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में नदी के जलस्तर में 86 सेमी की वृद्घि दर्ज की गई। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद नदी के बढ़ाव में एक सेमी प्रति घंटे की वृद्घि दर्ज की गई। नदी की तेज होती चाल को देख देवारावासी चिंतित हो उठे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को नदी का जलस्तर खतरा बिंदु के करीब पाया गया। नदी की बढ़ती चाल को देख देवारावासियों की सांसें थम गई हैं। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 86 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह आठ बजे बदरहुआं गेज पर नदी का जलस्तर 70.66 मीटर, दोपहर 12 बजे 70.76 मीटर और शाम चार बजे 70.80 मीटर दर्ज किया गया। बदरहुआं गेज पर नदी के जलस्तर में बुधवार को 14 सेमी की वृद्घि दर्ज की गई।
विज्ञापन


जबकि यहां पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से मात्र 88 सेमी नीचे बह रही है। वहीं नदी के डिघिया गेज पर सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 69.87 मीटर, दोपहर 12 बजे 69.94 मीटर और शाम चार बजे  69.99 मीटर रिकार्ड किया गया। इस प्रकार नदी के जलस्तर में बुधवार को आठ घंटे में 12 सेमी की बढ़त दर्ज हुई। डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महुला और सुरौली के पास बांध को बचाने के लिए बाढ़खंड के कर्मचारियों द्वारा बोरी में मिट्टी भरकर डाला जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। दाम महुला गांव के मुन्नी यादव, कमलापति निषाद सहित दर्जनों लोगों की कृषि योग्य भूमि का कुछ हिस्सा नदी काटकर अपनी धारा में विलीन कर चुकी है।


नदी की स्थितियों का जायजा लिया जा चुका है। हरैया सहित   अन्य ब्लॉकों पर पर्याप्त मात्रा में अनाज की व्यवस्था कर ली गई है। जैसे ही जरूरत होगी, बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी रास्तों की मरम्मत कर रहा है। नावों को तैयार कर लिया गया है। हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
- सुहास एलवाई, जिलाधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed