{"_id":"5d9b72958ebc3e0167562046","slug":"six-teachers-of-azamgarh-division-will-participate-in-mission-teaching-dialogue-program-at-lucknow-azamgarh-news-vns487928178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शिक्षण संवाद में शामिल होंगे मंडल के आधा दर्जन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शिक्षण संवाद में शामिल होंगे मंडल के आधा दर्जन शिक्षक
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों पर शिक्षा की दिशा में सुधार को लेकर अभिनव प्रयोग करने वाले शिक्षकों के लिए संवाद कार्यक्रम 10 व 11 अक्टूबर केे लखनऊ स्थित आरएलबी इंटर कालेज इंदिरा नगर के सभागार में आयोजित है। कार्यक्रम में मंडल के छह शिक्षक आमंत्रित किए गए है।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा दीक्षा में नये-नये प्रयोग कर कई शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे है। इन शिक्षकों के के इस अभिनव प्रयोग से परिषदीय विद्यालयों की तरफ बच्चों व अभिभावकों का रूझान भी बढ़ रहा है। मंडल में ऐसे आधा दर्जन शिक्षक है जो नित नई तकनीक से बच्चों को पढ़ाने में जुटे है। इन शिक्षकों के प्रयास के बदौलत इन स्कूलों पर बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। अब इन प्रयोगों को पूरे प्रदेश में बांटने की कवायद बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है। इसी के तहत दो दिवसीय मिशन शिक्षण संवाद कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित है, जिसमें शिक्षकों को अपने प्रयोग की जानकारी एक दूसरे को देने के लिए आमंत्रित किया गया है। आजमगढ़ से मोहम्मदपुर ब्लाक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहटुइंया पर तैनात अरविंद राय व कोयलसा के प्रावि मदनपट्टी पर तैनात अनिल कुमार मौर्य शामिल है। वहीं बलिया जिले के बेरूआर ब्लाक के प्रावि शिवपुर पर तैनात सोनम गुप्ता व बेरूआबारी ब्लाक अंतर्गत प्रावि करमपुर नवीन पर तैनात उमेश कुमार सिंह तथा मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक अंतर्गत प्रावि कईयां पर तैनात अंजनी कुमार सिंह व मोहम्मदाबाद ब्लाक के प्रावि नगरीपार पर तैनात शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह शामिल है। इस मिशन शिक्षण संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कुल 173 अभिनव प्रयोग करने वाले शिक्षक शामिल होंगे।