फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six polling officers found absent from duty suspended

ड्यूटी से अनुपस्थित मिले छह मतदान अधिकारी निलंबित

Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six polling officers found absent from duty suspended
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों को तैनात कर प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई मतदान कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान अनुपस्थित मिले मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में छह मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को समस्त विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य पूरा हो गया। इन पोलिंग पार्टियों द्वारा खुद को निर्धारित बूथों पर पहुंचकर सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान संपन्न कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा अवगत कराया गया छह मतदान अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले हैं। जिसमें सविता यादव, चंद्रभान सिंह, राधिका देवी, बृजेश कुमार यादव, आसमा वकार और जावीद अहमद अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण सीडीओ के निर्देश पर सभी को निलंबित करते हुए उनके ही विद्यालय पर संबद्घ कर दिया गया है। साथ ही इसकी जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो 15 दिन के अंदर जांच पूरी कर आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed