फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six people, including mother and son, die in accidents

हादसों में मां-बेटे सहित छह लोगों की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six people, including mother and son, die in accidents
सड़क दुर्घटना - फोटो : self
जिले में सोमवार की रात और मंगलवार को हुए विभिन्न सड़क हादसों में मां-बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के दंडवल मुरादाबाद गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा (50) मंगलवार की दोपहर अपनी मां शांति देवी (70) को बाइक पर बैठाकर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही महेंद्र की बाइक आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित मुहम्मदपुर पुल के समीप पहुंची कि वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौके पर मौत हो गई। महेंद्र विश्वकर्मा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह तीन बेटा और दो बेटियों का पिता था। मुंबई में रहकर किसी फर्नीचर की दूकान पर काम करता था। दस दिन पूर्व घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मोबाइल फोन के जरिए पहचान कर घर वालों को सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


जहानागंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी सोनू (19) पुत्र राजाराम सोमवार की रात अपने गांव के हरिगोविंद (25) पुत्र प्रह्लाद की बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेशी मोड़ पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें सोनू और हरिगोविंद गंभीर रुप से घायल हो गए। जब तक इन्हें अस्पताल ले जाया जाता कि सोनू की मौत हो गई। जबकि हरिगोविंद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी है। मंगलवार को सोनू के पिता राजाराम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे के मौत से दुखी राजाराम की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी प्रभू यादव (50) सोमवार की रात पैदल कहीं जा रहे थे। अभिलाषन पुलिया के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर प्रभू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर संवाददाता के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इंदौरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (35) पुत्र रामकिशोर सोमवार को बगैर हेलमेट पहने बाइक चलाकर कहीं जा रहा था। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से प्रदीप घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। प्रदीप दो बच्चों का पिता था। उधर, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खिरिडीह गांव निवासी सकिल (19) सोमवार की रात घर के पास टहल रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।


परिवार के लोग जब तक सकिल को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ला निवासी कमलेश (22), कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत (30), सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फूद्दीनपुर गांव निवासी सोनू (20) और कंधरापुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी उमानंद (21) सोमवार की रात एक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। हरवंशपुर मुहल्ले में इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार यह चारों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed