फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six people arrested for creating ruckus during Holika procession

Azamgarh News: होलिका जुलूस में हंगामा करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for creating ruckus during Holika procession
17 : शहर कोतवाली क्षेत्र में होलिका दहन के दौरान विवाद करने वाले गिरफ्तार आरोपी।
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया इलाके में होलिका जुलूस के दौरान हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तीन मार्च की शाम अध्यक्ष राधामोहन गोयल के नेतृत्व में निकाली गई झांकी व जुलूस तकिया तिराहा स्थित मुसाफिरखाना के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान रंग-गुलाल उड़ाने के दौरान कुछ लोगों के ऊपर गुलाल पड़ गया, जिससे कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी को समझा-बुझाकर जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न करा दिया था। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उक्त लोग फिर से तकिया तिराहे पर एकत्र होकर अनाप-शनाप बातें करने व अफवाह फैलाने लगे। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर निवासी जिशान खान, पहाड़पुर निवासी तालिब, कांशीराम आवास निवासी रामू निगम, कोट मोहल्ला निवासी सलमान, शारुख व पहाड़पुर गांव निवासी ओसामा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed