{"_id":"60a15c768ebc3e139c3476d4","slug":"six-more-people-died-due-to-poisonous-liquor-in-didarganj-azamgarh-news-vns5898447123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदारगंज में जहरीली शराब से छह और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदारगंज में जहरीली शराब से छह और लोगों की मौत
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला अभी जारी है। रविवार को जहरीली शराब से छह लोगों के मौत की सूचना आई। छह से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हालांकि पुलिस इनकी मौत का कारण जहरीली शराब मानने को तैयार नहीं है।
जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला पिछले रविवार को शुरू हुआ था। पवई थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार से जहरीली शराब से मौत का सिलसिला दीदारगंज थाना क्षेत्र में शुरू हुआ और अरनौला, आमगांव व इमादपुर गांव में दो दिनों के अंदर 11 लोगों की मौत हो गई। एक दिन की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर आधा दर्जन लोगों के मौत की सूचना आयी है। मरने वालों में 25 वर्षीय संजय गौतम व 35 वर्षीय मनोज कन्नौजिया निवासी रम्मोपुर, 40 वर्षीय रामआसरे प्रजापति निवासी ग्राम बीबीपुर, 38 वर्षीय सुशील निवासी चकगंजली शाह, 55 वर्षीय रमेश निवासी ग्राम सरावां व 60 वर्षीय राम मिलन यादव शामिल हैं। इन सभी की मौत बीते बुधवार से रविवार के बीच हुई है। परिजनों का कहना है कि सभी की मौत जहरीली शराब के सेवन से ही हुई है। इसके अलावा सरावां गांव निवासी 35 वर्षीय अमरनाथ विश्वकर्मा का वाराणसी में, पंकज मौर्या का जौनपुर, रम्मोपुर निवासी शैलेंद्र का जौनपुर में इलाज चल रहा है। रम्मोपुर के ही सीताराम घर पर ही है और इन्हें दिखायी नहीं दे रहा है। चकगंजली शाह निवासी रामचेत यादव पुत्र राजदेव की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पवई के बाद दीदारगंज क्षेत्र में शुरू हुए जहरीली शराब से मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की कुल संख्या अब 39 पर पहुंच गई है। जिसमें पवई में 22 तो दीदारगंज में 17 लोग शामिल है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जहरीली शराब से मौत न मानने के चलते परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस व प्रशासनिक अमले की कवायद को लेकर ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
जहरीली शराब से बीते दो तीन-दिनों में छह लोगों की मौत हुई है तो वहीं कई लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। सरावां, रम्मोपुर, बीबीपुर, चकगंजली आदि गांव के सभी मरने वाले सभी रहने वाले है। प्रशासन भले ही जहरीली शराब से मौत से इंकार कर रहा है लेकिन निश्चित तौर पर सभी की मौत जहरीली शराब से हुई है।-लल्लन यादव, प्रधान सरावां (पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भाई)
विज्ञापन
जहरीली शराब से कोई मौत नहीं हुई है। पूर्व में तीन लोगों के पीएम भी कराये गए थे, लेकिन किसी में भी जहर से मौत नहीं आया। जो आधा दर्जन लोगों की जहरीली शराब से मौत बतायी जा रही है, वह हमारे संज्ञान में नहीं है। अब तो लोग सामान्य मौत को भी जहरीली शराब से बता रहे है।
संजय कुमार सिंह, एसओ दीदारगंज