{"_id":"61589d6e8ebc3e0c16517e48","slug":"six-marriage-halls-acquired-for-relief-camp-azamgarh-news-vns6150385115","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत शिविर के लिए छह मैरज हाल का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत शिविर के लिए छह मैरज हाल का अधिग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में लगातार हो रही बारिश से शहर से सटे निचले इलाकों में एक बार फिर से पानी भर गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए और विगत कई दिनों से पानी में डूबे लोगों के लिए डीएम द्वारा छह मैरेज हालों को राहत शिविर बनाए जाने के लिए अधिग्रहित किया गया है। जहां बाढ़ क्षेत्र के लोग शरण ले सकेंगे।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में लगातार बारिश हो रही है। अभी मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है। तमसा नदी का जलस्तर विगत कई दिनों तक बारिश न होने के कारण एक से डेढ़ फीट तक नीचे हो गया था जो एक बार फिर से बढ़ गया है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों में लोग विगत 15 दिनों से पहले से डूबे हुए हैं। जो पानी निकाला गया था वह एक बार फिर से पानी में डूब गया है। जिन लोगों के घरों में से पानी निकाल चुुका था एक बार फिर उनमें पानी भर चुका है। लोगों की परेशानी को देखते हुए छह मैरेज हालों केे राहत शिविर बनाने के लिए अधिग्रहित किया गया है। जिसमें देवम मैरेज हाल करतालपुर, चौधरी गेस्ट हाउस, बंधन टेंट हाउस आराजीबाग, शाकुंतलम मैरेज हाल करतालपुर, पंचशील बाटिका एलवल और वसुंधरालय दलालघाट शामिल है। एडीएम वित्त राजस्व को इन राहत शिविर की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेखपाल, सभासद की बनायी जा रही टीम
आजमगढ़। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजद भगत सिंह ने बताया कि सभी अधिग्रहित किए गए धर्मशालाओं में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही लेखपाल, सभासद व स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई जा रही है। यह टीम जल जमाव वाले क्षेत्रों में जाएगी और जो कोई भी राहत शिविर में आना चाहेगा, उसे वहां से निकाल कर शिविर में पहुंचाएंगी। शिविर में रहने के साथ ही खाने का भी इंतजाम कराया गया है।