फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six infected, agitated after one day's relief in Azamgarh

आजमगढ़ में एक दिन की राहत के बाद मिले फिर छह कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Sat, 23 May 2020 09:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 May 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Six infected, agitated after one day's relief in Azamgarh
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जनपद में गुरुवार के बाद शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ छह और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। गोरखपुर से रिपोर्ट आने के बाद कोराना संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी पॉजिटिव मरीज प्रवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी रानी की सराय, मोहम्मदपुर, मार्टीनगंज, तरवां रौनापार और फूलपुर ब्लाक के निवासी हैं। जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद हॉटस्पॉट जोन बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। 24 रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  

विज्ञापन


नए मरीजों में एक रानी की सराय ब्लाक के बिसई का बाग चकसेठवल निवासी (20)युवक, मोहम्मदपुर ब्लाक का जमालपुर बेल्खरा निवासी (46) व्याक्ति, मार्टिनगंज ब्लाक के पिपरौली करुई निवासी (25) युवक, तरवां ब्लाक के असलमपुर का (36) युवक, हरैया ब्लाक के रौनापार का (55), फूलपुर के चमावां का (30) युवक शामिल है।
विज्ञापन


गोरखपुर से रिपोर्ट मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में आइसोलेट करना शुरू कर दिया गया है। सभी की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छह मरीजों में तीन एपीएस स्कूल रानी की सराय में क्वारंटीन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जनपद में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में अप्रत्याशित बढोत्तरी दर्ज की गई थी। एक साथ 15 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार का दिन जिला प्रशासन का राहत भरा रहा। एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी, लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई। शनिवार रात आठ बजे गोरखपुर से आई रिपोर्ट में छह मरीजों में कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे जनपद में कुल मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। इसमें नौ ठीक हो चुके हैं और एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है और 27 मरीज सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed