{"_id":"6716a17fc61398b9430ada54","slug":"single-window-system-will-be-built-on-roadways-for-disabled-people-azamgarh-news-c-20-1-vns1017-766524-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज पर बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज पर बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम
विज्ञापन
आजमगढ़। दिव्यांगजनों का बसों में सफर आसान करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर बस डिपो में सिंगल विंडो सिस्टम की स्थापना की जाएगी। शासन से मिले निर्देश के तहत परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी एआरएम व आरएम को डिपो परिसर में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने का आदेश जारी कर दिया है। जल्द ही आजमगढ़ डिपो में भी यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे दिव्यांगजनों की परिवहन संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सकेगा।
दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने सुविधाएं उपलब्ध करा रखी हैं। बसों में उनके लिए सीटें रिजर्व रखी जाती हैं, उनकी यात्रा भी मुफ्त रहती है। वह अपने प्रदेश से जाने वाली बसों में अंतिम स्टॉपेज तक नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। कुछ दिन पहले दृष्टि बाधित दिव्यांग समिति ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अनुरोध किया तो मामला शासन तक पहुंच गया। इसके बाद शासन ने हर डिपो पर सिंगल विंडो सिस्टम समेत कुछ अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एआरएम डॉ. बीआर गौतम ने बताया कि दिव्यांगों को रोडवेज में कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। शासन का जैसा आदेश होगा वैसा पालन किया जाएगा।