फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   singers told the importance of education

कलाकारों ने गीतों से शिक्षा का महत्व बताया

Fri, 03 Apr 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
singers told the importance of education
सर्वशिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय बस्ती के परिसर में प्रवेशोत्सव 2015 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने गीतों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम की शुरुआत फूलपुर/पवई विधानसभा के विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अध्यापक एक शिल्पकार की तरह है, जो कच्ची मिट्टी को भी सुंदर मूर्ति की तरह ढाल देता है। विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश चंद यादव ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुसार आज नि:शुल्क ड्रेस, एमडीएम, किताब आदि बच्चों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में गायक कलाकार विरेंद्र भारती और गीतकार अरुण राय, सनी दुलरुवा, आलोक लहरी, गोविंद, मनीष, सांवला व  संदीप ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों को गीतों के माध्यम से शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने कक्षा पांच से आठ तक में प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों सहित कलाकारों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed