फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SI arrested for taking bribe of Rs 20,000 to remove name from FIR

Azamgarh News: प्राथमिकी से नाम हटाने के लिए 20 हजार रूपये घूस लेते एसआई गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
SI arrested for taking bribe of Rs 20,000 to remove name from FIR
एंटी करप्शन टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया अरोपी एसआई अ​भिषेक सिंह। - फोटो : 1
सरायमीर। विवेचना के दौरान नाम हटाने लिए 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में एसआई अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई शुक्रवार को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने की है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरायमीर थाने में तैनात एसआई अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ट्रैप टीम प्रभारी एंटी करप्शन संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी आदित्य राय उर्फ अवनीश सरायमीर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट का संचालन करते थे। 28 मार्च को उनके रेस्टोरेंट पर सरायमीर थाने की पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुक्का बार संचालित होते पकड़ा गया था। पुलिस ने आदित्य राय उर्फ अवनीश, अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी अशरफ और पुराना पवई रोड कस्बा माहुल निवासी मो. शबाब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की विवेचना सरायमीर थाने के एसआई अभिषेक सिंह को मिली। आरोप है कि एसआई ने अवनीश का नाम प्राथमिकी से निकालने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। अवनीश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

बताया कि एडवांस में 20 हजार रुपये लेने के लिए एसआई ने शुक्रवार की दोपहर बुलाया है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी उपनिरीक्षक को थाना सरायमीर के दक्षिणी गेट के सामने सड़क के किनारे शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी धनराशि बरामद कर ली गई। इससे प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed