फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shri Ram Yadav elected President and Ghanshyam Tiwari General Secretary

Azamgarh News: श्रीराम यादव अध्यक्ष और घनश्याम तिवारी महामंत्री निर्वाचित

Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Yadav elected President and Ghanshyam Tiwari General Secretary
फूलपुर। बार एसोसिएशन के दो पदों के लिए हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव निर्वाचित हुए हैं। जबकि घनश्याम तिवारी को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान वकीलों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। वहीं समर्थकों ने प्रत्याशियों की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बता दें कि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। इस बार अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें श्री राम यादव को 52 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार यादव को 44 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि एक मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार श्रीराम यादव आठ मतों से विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

वहीं महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें घनश्याम तिवारी को सबसे अधिक 47 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजय कुमार यादव को 44 और विनोद कुमार यादव द्वितीय को मात्र छह मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी लाल ने परिणाम की घोषणा करने के बाद बताया कि कुल अधिवक्ता मतदाताओं की संख्या 98 थी। जिसमें एक अधिवक्ता मतदाता के बाहर रहने से मत नहीं दिया। विजेताओं के शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा बाद में की जाएगी। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्रीनाथ सिंह, अब्दुल अहद, जिलेदार, इश्तियाक अहमद, इंदु शेखर पाठक, श्रीराम यादव, त्रिभुवन पांडेय, गुलाम रसूल, प्रवीन कुमार, मुमताज मंसूरी, सतिराम यादव, सैय्यद शमीम काजिम, महेंद्र आदि अधिवक्ताओं ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed