फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice to 3 junior engineers for not taking interest in recovery of dues

Azamgarh News: बकाया वसूली में रुचि न लेने पर 3 अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

Wed, 23 Jul 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 3 junior engineers for not taking interest in recovery of dues
बिजली निगम आजमगढ़ मंडल के मुख्य अभियंता ने राजस्व वसूली में रुचि न लेने पर तीन अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़ के दो और बलिया के एक अवर अभियंता शामिल हैं। मुख्य अभियंता इंजी. रामबाबू, वितरण ने बताया कि
जोन की चारो सर्किल में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। कई उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का करोड़ों रुपये बकाया है।
उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूली के लिए हर माह लक्ष्य दिया गया था। इसमें कुछ अभियंताओं की प्रगति सही मिली है। वही कुछ अभियंताओं राजस्व वसूली में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

जून माह की राजस्व वसूली में समीक्षा की गई। इसमें लालगंज के उपकेंद्र तरवां, मुबारकपुर के उपकेंद्र रासेपुर और रसड़ा के उपकेंद्र बेल्थरारोड के अवर अभियंता की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इसके बाद मुख्य अभियंता ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल जहानागंज, दोहरीघाट के एसडीओ की भी है। जून माह की प्रगति ठीक नहीं मिली। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए मुख्य अभियंता ने एमडी वाराणसी से संस्तुति की है। बिजली निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने में भी हीलाहवाली कर रहे हैं। बलिया के चारों वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता नया कनेक्शन देने में फिसड्डी है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी आवेदन कर्ता को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता ने बलिया जनपद के विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के अधिशासी अभियंताओं को आरोप पत्र जारी करने के लिए एमडी वाराणसी को पत्र भेजकर संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed