फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot himself, pistol and suicide note found on dead body

Azamgarh News: खुद को मारी गोली, शव के ऊपर पिस्टल और सुसाइड नोट मिला

Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shot himself, pistol and suicide note found on dead body
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया चौकी क्षेत्र के मऊ बॉर्डर के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तो शव के ऊपर से सुसाइड नोट और पिस्टल बरामद हुआ है। सीओ सगड़ी शुभम तोदी और एडिशनल एसपी चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा लेकिन सुसाइड नोट के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली गांव निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव (50) शुक्रवार को सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच दैनिक क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने इमलिया चौकी क्षेत्र के मऊ बॉर्डर पर झाड़ियों के पास जयप्रकाश का शव देखकर शोर मचाने लगे। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने शव के ऊपर से एक पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया। वहीं, सीओ सगड़ी शुभम तोदी व एडिशनल एसपी चिराग जैन ने भी मौका मुआयना किया। एडिशनल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जयप्रकाश ने खुद अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के पठकौली गांव में रहते थे। मीटर रीडर का काम करते थे। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed