फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops should be set up within the white strip on the road

Azamgarh News: सड़क पर बनी सफेद पट्टी के अंदर ही लगाए दुकान

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shops should be set up within the white strip on the road
आजमगढ़। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, थाना एएचटी की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह बैठक अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) व नोडल अधिकारी, थाना एएचटी की निगरानी में हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर एवं सहायक नोडल अधिकारी, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ ने की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों, पेट्रोल पंप मालिकों, बैंक मित्रों और माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी सदर और नगर ने व्यापारियों को सुझाव दिया कि वे अपनी दुकानें सफेद पट्टी के भीतर ही लगाएं, सर्राफा व्यापारी अपनी दुकानों पर कार्यशील सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, और साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, मोबाइल पर व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, ओटीपी, पासवर्ड, या बैंक विवरण साझा न करने की सलाह दी गई। व्यापारियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी उठाईं, जिनमें कोतवाली शहर चौक पर शाम को ठेलों के कारण जाम की स्थिति, जिसके लिए अतिक्रमण हटाने की मांग। गर्मी को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में प्याऊ व आरओ और फर्श की मरम्मत। सड़कों पर रोडवेज बसों का बेतरतीब खड़ा होना, जिससे आवागमन बाधित होता है। कोतवाली क्षेत्र में मड़या स्थित अस्पताल के पास चौड़ी गली में नगर पालिका द्वारा समय पर सफाई न होने के कारण कूड़ा जमा रहना। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्राधिकारी सदर और नगर ने नगर पालिका, आरआई हरिश्चंद्र यादव, उपनिरीक्षक (यातायात) धनंजय शर्मा, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह (थाना कोतवाली), और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अभयराज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, आरआई हरिश्चंद्र यादव नगर पालिका, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यातायात, उपनिरीक्षक नीतीश सिंह थाना सिधारी, उपनिरीक्षक बेंचू प्रसाद यादव थाना एएचटी व जनपद के व्यापारी, पेट्रोल पंप मालिक, और सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed