फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops, including a half-million of cash stolen from house

दूकान, मकान से नगदी सहित डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 22 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shops, including a half-million of cash stolen from house
अहरौला थाना क्षेत्र के भदेरा मोलनापुर गांव स्थित मकान, कप्तानगंज थाने के गोपालपुर बाजार में स्थित रेडिमेड दूकान और निजामाबाद कस्बे में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान में सोमवार की रात घुसे चोर 65 हजार रुपये नगद सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोर एक मकान और दूकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। जबकि एक दूकान का शटर चांड़कर भीतर घुसे थे। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। अहरौला थाना क्षेत्र के भदेरा मोलनापुर गांव निवासी फैय्याज अहमद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार में किराए का कमरा लेकर 15 दिन पूर्व रेडिमेड सामानों की दूकान खोले हुए था।
विज्ञापन


इसी बीच, उसकी मां यासमीन बानो की तबियत खराब होने पर वह उसे उपचार के लिए वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। उसका दादी शम्शूलनिशा भी बहू की देखरेख के लिए यहां चली आई। सोमवार की रात घर का सुनसान माहौल पाकर चोर फैय्याज के घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और मां के इलाज के लिए रखे गए 40 हजार रुपये नगदी और मोबाइल जबकि उसकी दूकान का ताला तोड़कर भीतर रखे गए करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। इस क्रम में निजामाबाद कस्बा निवासी राजू जायसवाल की कस्बे के बाइपास पर स्थित मकान में बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान है। सोमवार की रात चोर दूकान का शटर चांड़कर भीतर दाखिल हुए। अंदर रखे गए 25 हजार रुपये नगदी और कुछ कागजात चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष निजामाबाद आजम अली खान ने बताया कि रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed