फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeeper beaten for religious comment on Facebook

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी पर दुकानदार की पिटाई

Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten for religious comment on Facebook
निजामाबाद। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने पर एक युवक की कुछ लोगों ने उसके दुकान पर चढ़ कर शुक्रवार को पिटाई कर दिया। घायल के भाई ने थाने पर चार के खिलाफ तहरीर दिया, जिस पर पुलिस ने एक को हिरासत में भी ले दिया। दो समुदायों का मामला होने के चलते थाने पर पंचायत हुई तो दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। बाद में एसओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बे के हुसैनाबाद मुहल्ला निवासी शुभम बरनवाल पुत्र विद्यासागर की सहगोला दीवान मार्ग पर दुकान है। एक दिन पूर्व वह फेसबुक पर कोई धार्मिक टिप्पणी कर दिया। जिसे लेकर शुक्रवार को कुछ लोग उसके दुकान पर पहुंचे और लाठी ठंडे से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ भी किया। घायल शुभम को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने की जानकारी पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। दोनों पक्ष थाने पर जुट गए, जहां घायल शुभम के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने एक को हिरासत में भी ले लिया। इसके साथ ही थाने पर सुलह-समझौते की कवायद शुरू हुई तो दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इस पर एसओ ने जब अपना तेवर दिखाया तो लोग शांत हुए। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक नामजद पुलिस की हिरासत में भी है। सोशल मीडिया पर जिस धार्मिक कमेंट की बात है, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई ऐसा प्रकरण सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed