फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivalinga appeared while ploughing the field and was asked to build a temple in a dream.

Azamgarh News: खेत की जोताई के दौरान प्रकट हुआ था शिवलिंग, स्वप्न में मंदिर बनाने को कहा था

Sun, 15 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Shivalinga appeared while ploughing the field and was asked to build a temple in a dream.
08 रामगढ़ ब्रह्मौली धाम स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर। संवाद
सगड़ी। महाशिवरात्रि पर्व पर रामगढ़ ब्रह्मौली धाम स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर में मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है। मंदिर का इतिहास भी अत्यंत प्राचीन और रोचक है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों पहले रामखेलावन नामक एक बढ़ई खेत की जोताई कर रहे थे, तभी उनका हल जमीन में दबे एक पत्थर से टकराया। खोदाई करने पर वहां शिवलिंग दिखा। बाद में उन्हें स्वप्न में मंदिर निर्माण का संकेत मिला। इसके बाद उन्होंने वहां मंदिर बनवाकर अपनी जमीन समर्पित कर दी। पूर्व पुजारी ब्रह्मलीन बाबा अमरनाथ गिरी के प्रयासों से आज यहां भव्य मंदिर, पक्का पोखरा और यज्ञ मंडप का निर्माण हो चुका है। पोखरे में खिले कमल के फूल मंदिर की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। मंदिर के पुजारी शेषनाथ गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed