फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   shikshakon ne veslee intar kaalej se sabjee mandee hatae jaane kee maang

शिक्षकों ने वेस्ली इंटर कालेज से सब्जी मंडी हटाए जाने की मांग

Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
shikshakon ne veslee intar kaalej se sabjee mandee hatae jaane kee maang
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक बृहस्पतिवार को मुकेरीगंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा.जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन ने वेस्ली इंटर कालेज को सब्जी मंडी स्थल बना दिया है। जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश नहीं करा पा रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन से वेस्ली इंटर कालेज से सब्जी मंडी को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग किया। कहा कि विद्यालय में अभिभावक अगर अपने बच्चों का नाम नहीं लिखवा पाए तो विद्यालय न चलने की सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

जिला मंत्री पंकज सिंह कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय परीक्षा सत्र 2018-19 में मूल्यांकन केंद्र सठियांव और सत्र 2019-20 के मूल्यांकन केंद्र डीएवी में कार्य किए अध्यापकों के पारिश्रमिक भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिसे लेकर अध्यापकों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पारिश्रमिकी का भुगतान जल्द-जल्द नहीं किया गया तो संगठन डीआईओएस कार्यालय पर धरना करने के लिए बाध्य होगा। अंत में संगठन के प्रदेश महामंत्री आशीष सिंह के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, विनय यादव, महमूद इरफान, इंद्रजीत राम, मोहम्मद रजा़,एमसी ब्राडवे,जीत बहादुर यादव, फरगाम अहमद, दिनेश यादव,दिनेश प्रताप सिंह,अवध नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed