फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shah took a shot, saved by communicating directly vote

शाह ने साधा निशाना, सीधे संवाद से सहेजे वोट

Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी , आजमगढ़
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी , आजमगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shah took a shot, saved by communicating directly vote
अम‌ित शाह
भाजपा उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक और पांच सौ और एक हजार की नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसले को आम लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बनाए रखना चाहती है। गुरुवार को आईटीआई मैदान पर आयोजित परिवर्तन रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना भाषण इन्हीं दोनों मुद्दों पर केंद्रित रखा। इसके जरिए शाह ने न केवल अपने वोट सहेजने और बढ़ाने की कोशिश की, बल्कि सपा, बसपा और कांग्रेस की भूमिका के लिए उन पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


कुल 18 मिनट के भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने यह साबित करने का प्रयास किया कि अगर प्रदेश की सपा सरकार केंद्र की विकास नीतियों पर कदम से कदम मिलाकर चलती तो प्रदेश की तस्वीर अब तक बदल गई होती। प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का मकसद प्रदेश का विकास करना है। यह तभी संभव होगा जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। नोटबंदी के संबंध में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसका दुख है कि कुछ लोगों को इस फैसले से परेशानी हुई है लेकिन जख्म होने के बाद इलाज में दर्द जरूर होता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विकास कार्यों, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, सभी वर्ग के लोगों के कल्याणार्थ केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनधन योजना, सुकन्या योजना, फसल बीमा योजना समेत 92 से अधिक योजनाओं का जिक्र करते हुए हर वर्ग के लोगों को दिल जीतने का प्रयास किया। यही कारण रहा कि शाह के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट से सभास्थल गूंजता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed