फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sex racket busted at a restaurant; nine arrested, including the hotel owner

Azamgarh News: रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मालिक सहित नौ गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted at a restaurant; nine arrested, including the hotel owner
आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। महाराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में संचालित इस अवैध गतिविधि के आरोप में होटल मालिक सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 युवक और 4 युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर छापे मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों से युवक एवं युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अधिक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक देह व्यापार का संचालन कराया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद सभी आरोपियों को समय शाम साढ़े तीन बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या निवासी ग्राम अकबेलपुर कुम्हवट थाना महराजगंज, आजमगढ़ शामिल है। अन्य गिरफ्तार युवक थाना महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज तथा जैदपुर (जनपद अम्बेडकर नगर) क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि गिरफ्तार युवतियां थाना महराजगंज, अहरौला व कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से 1980 नगद, 5 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिसे सीज किया गया है। इस मामले में थाना कप्तानगंज में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़, उपनिरीक्षक अमन तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल नीतू शुक्ला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed