{"_id":"6aac44bffa0f652f5c00f881","slug":"seven-days-passed-in-constant-procrastination-the-number-of-potholes-rose-from-two-to-three-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-157288-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज-कल करते सात दिन बीते, दो से बढ़कर तीन हुई गड्ढों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज-कल करते सात दिन बीते, दो से बढ़कर तीन हुई गड्ढों की संख्या
विज्ञापन
अग्रसेन चौराहे पर सड़क में बने होल के पास गिराई गई गिट्टी और गड्ढे पर रखी गई पटिया। संवाद
नगर के सबसे सुंदर चौराहे अग्रसेन पर बने गड्ढों को दो विभाग मिलकर सात दिन में भी नहीं भर पाए हैं। नगरपालिका इसे पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी बताकर पहले ही पल्ला झाड़ चुकी है।
वहीं पीडब्ल्यूडी ने पिछले शुक्रवार से ही गड्ढों को भरने की बात कही थी। सात दिन से अधिक बीतने के बाद भी गड्ढों को भरा नहीं जा सका है। वहीं अब गड्ढों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है।
भले ही नगर का मुख्य क्षेत्र नगरपालिका के अधीन आता है, लेकिन इसकी मुख्य सड़कें पीडब्ल्यूडी के हवाले हैं। पीडब्ल्यूडी ही इन सड़कों की मरम्मत का कार्य देखती है। नगर के अग्रसेन चौराहे पर पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को सड़क में एक बड़ा सा गड्ढा बन गया।
विज्ञापन
इसके अगले दिन शुक्रवार को दूसरा गड्ढा बन गया। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की तो डीएम ने पीडब्ल्यूडी को इसे भरने का निर्देश दिया। इसी बीच नगरपालिका ने इन दोनों गड्ढों पर पटिया रख दिया।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने अगले दिन यहां पर गिट्टी गिरा दी। गिट्टी गिरने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि गड्ढे भर दिए जाएंगे। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संकर्षण लाल ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे तक गड्ढों को गिट्टी से भर दिया जाएगा।
इस बात को भी पांच दिन बीत गए, फिर भी उसी तरह से गिट्टी गिराकर छोड़ी गई है और गड्ढों पर पटिया रखकर काम चलाया जा रहा है। वहीं बुधवार को वहां से 10 मीटर की दूरी पर बीच सड़क में एक और गड्ढा बन गया। इससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया।
इसे देखते हुए लोगों ने दुर्घटना को रोकने के लिए लकड़ी आदि डालकर चिह्न बना दिया, ताकि कोई इसमें गिरकर चोटिल न हो। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता संकर्षण लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज अवकाश है। कल इसे दुरुस्त कराते हैं।