फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Service of five contract linemen terminated due to negligence

Azamgarh News: लापरवाही पर पांच संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त

Tue, 20 Aug 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Service of five contract linemen terminated due to negligence
आजमगढ़। मीटर रीडरों के साथ बिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत पर जिले के पांच संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई है। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता द्वितीय के कार्यालय में बर्खास्तगी का पत्र आया है। कार्य में लापरवाही पर और संविदा लाइनमैन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

फाॅल्ट आदि सही करने के लिए जनपद के सभी उपकेंद्रों पर प्राइमवन वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संविदा कर्मचारियों को रखा गया है। बिजली बिलों में गड़बड़ी और चोरी रोकने के लिए पावर कॉरपोरेशन की तरफ से असिस्टेंट बिलिंग रीडिंग एप लांच किया गया है। निगम के निर्देश पर इस एप पर संविदा मीटर रीडर काम कर रहे थे, लेकिन रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। इसके बाद असिस्टेंट बिलिंग कार्य पर हर मीटर रीडर के साथ निगम ने एक-एक लाइनमैन की भी ड्यूटी लगाई। लेकिन लाइनमैन इस कार्य में लापरवाही बरतने लगे। असिस्टेंट बिलिंग पर पांच संविदा कर्मचारी काम नहीं कर रहे थे। संबंधित वितरण खंड के अधिकारियों ने इनकी शिकायत कंपनी के अधिकारियों से की। इसके बाद कंपनी के उप महाप्रबंधक धवल अग्रवाल ने विद्युत उपकेंद्र खुटौली पर तैनात संजय त्रिपाठी, उपकेंद्र गोठावं पर तैनात राजीव राय, उपकेंद्र फूलपुर पर तैनात प्रमोद, आदर्श राय और उपकेंद्र सरायमीर पर तैनात बृजेश कुमार यादव की संविदा लाइनमैन पद से सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

असिस्टेंट बिलिंग के लिए हर मीटर रीडर के साथ एक-एक लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई है। ये असिस्टेंट बिलिंग के कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई थी। आगे भी कोई लाइनमैन लापरवाही बरतता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंजी. राघवेंद्र, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed