फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secondary students will also get the facility of digital learning during holidays

Azamgarh News: माध्यमिक छात्रों को छुट्टियों में भी मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की सुविधा

Sun, 07 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Secondary students will also get the facility of digital learning during holidays
आजमगढ़।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अब छात्र छुट्टियों में खेलकूद और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ दीक्षा एप के माध्यम से घर बैठे पढ़ाई भी कर सकेंगे। परिषद की वेबसाइट पर कक्षा और विषयवार अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के सभी विषयों की पुस्तकें पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप तथा शैक्षणिक यूट्यूब चैनलों के सीधे लिंक भी दिए गए हैं। छात्र अपनी कक्षा और विषय का चयन कर डिजिटल पुस्तकों, वीडियो लेक्चर और अन्य अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 806 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और वे आगामी सत्र की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed