{"_id":"653020d7bd4b820e020f8447","slug":"second-major-incident-of-theft-in-24-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-6135-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे में चोरी की दूसरी बड़ी घटना, चोरों ने लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे में चोरी की दूसरी बड़ी घटना, चोरों ने लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। सोमवार की रात जिस गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसी गांव में मंगलवा की रात भी बंद घर का ताला तोड़ चोरी हुई। चोरों ने यहां से भी नकदी समेत लाखों का माल पार किया है। 24 घंटे के अंदर चोरी की दो-दो घटनाओं से ग्रामीण में नाराजगी है। ग्रामीणोें ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
अहरौला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी नृपेंद सिंह अभियोजन विभाग वाराणसी में कर्मचारी हैं। वे परिवार के साथ वाराणसी में ही रहते हैं। घर पर ताला बंद रहता है और महीना-दो महीना पर वह देखरेख के लिए आते-जाते रहते हैं। मंगलवार की रात चोर मुख्य दरवाजे में बंदर ताले को तोड़ कर अंदर घुसे और अंदर के कमरों के तालों को भी तोड़ कर 20 हजार नकदी, दो सोने की अंगुठी, काफी संख्या में चांदी के सिक्के व अन्य सोने-चांदी के आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे और पुलिस महकमे पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर किसी तरह शांत कराया।
सोमवार की रात भी गांव निवासी राणा रणंजय सिंह के घर से चोरों ने लगभग आठ लाख का माल पार कर दिया था। 24 घंटे के अंदर चोरी की दूसरी घटना का होना कहीं न कही पुलिस महकमे की लापरवाही को दर्शा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शैलेश सिंह, विपुल सिंह, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, पीयूष सिंह, अखंड सिंह, लाली, हरिकेश, बेचन सिंह आदि शामिल रहे।