फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio collides with divider, five injured

Azamgarh News: डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, पांच घायल

Wed, 01 May 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with divider, five injured
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं, स्कार्पियो पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी गणेश राजभर (50), तारा देवी (45), सचिन राजभर (18), अरुण राजभर (18) और कृष्णा राजभर (6) स्कार्पियो से वाराणसी जा रहे थे। देवगांव कोतवाली के कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज पर स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार पांचो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तारा देवी और गणेश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सभी लोग बंगलूरू से आ रही अपनी बहू को लेने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed