फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio and e-rickshaw collide, woman dies

Azamgarh News: स्कार्पियो और ई-रिक्शा की टक्कर, महिला की मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Scorpio and e-rickshaw collide, woman dies
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चक अमनाबाद गांव के पास बृहस्पतिवार को देर शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा चालक सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मृतका ज्ञानमती के भाई ओमप्रकाश मौर्य ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार ज्ञानमती (45) पत्नी हरिप्रसाद मौर्य निवासिनी सजई थाना फूलपुर बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्री के लिए ई रिक्शा पर बैठकर खाना पहुंचाने जा रही थी। ई -रिक्शा पर अन्य लोग भी बैठे थे। जब ई- रिक्शा चक अमना बाद गांव के पास पहुंचा तो स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी ज्ञानमती की मौत हो गईं।
विज्ञापन

वहीं ई-रिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को जौनपुर जिले के शाहगंज में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ज्ञानमति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पीआरवी 112 के चालक व दो आरक्षी घायल
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात 112 पीआरवी संख्या 1008 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में चालक व दो आरक्षी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खड़ी पीआरवी वैन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक को ओवरटेक कर रोकने के चलते शुक्रवार की रात यह घटना हुई। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात लगभग एक बजे पीआरवी 112 जिसे दीनानाथ चला रहे थे। उनके साथ हेड कांस्टेबल हौसिला यादव और अमरजीत गौड़ सवार थे।


पीआरवी 183 प्वाइंट पर खड़ी थी तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। पीआरवी बैन में सवार तीनों घायलों को सीएचसी अहरौला ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है अहरौला थाने से संबंधित 112 पीआरवी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहती है। हादसे में पीआरवी वैन क्षतिग्रस्त हो गई। पीआरवी बैन के चालक दीनानाथ, हेड कांस्टेबल हौसिला, अमरजीत गौड़, घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी अहरौला में इलाज के बाद छुट्टी दे वहीं पीआरवी वैन के चालक व आरक्षियों के द्वारा थाना पवई में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed