फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools up to fifth grade will open from March 1

एक मार्च से खुलेंगे पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय

Thu, 25 Feb 2021 08:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Schools up to fifth grade will open from March 1
आजमगढ़। एक मार्च से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी ऑफलाइन पढ़ाई के लिए विद्यालय आ सकेंगे। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। स्कूलों में साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज कराने का काम किया जा रहा है। सतर्कता और सावधानी के साथ प्राथमिक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। स्कूलों में आने के लिए अभिभावकों का सहमति पत्र शिक्षा विभाग की ओर से अनिवार्य किया गया है। इसके बिना छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब एक साल से स्कूलों में बंद चल रही पढ़ाई अब शुरू करने की तैयारी है। गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का निर्देश है। प्रत्येक कक्षा में छात्रों की कुल क्षमता की 50 फीसदी उपस्थिति पहले दिन रहेगी। शेष 50 फीसदी की उपस्थिति दूसरे दिन रहेगी। इस प्रकार किसी भी कार्य दिवस में किसी भी कक्षा में कुल क्षमता का 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। छात्रों के अभिभावकों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यदि विद्यार्थी परिवार की सहमति से घर से ही अध्ययन करना चाहते हैं तो उन्हें अनुमति दी जाएगी। ऐसे सभी विद्यार्थियों के अध्ययन संबंधी प्रगति का योजनाबद्ध तरीके से अनुश्रवण की व्यवस्था की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार के मुताबिक कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक विद्यालय खोल दिए जाएंगे। अलग-अलग दिन अलग-अलग कक्षाओं के 50 फीसदी विद्यार्थी बुलाए जाएंगे। ताकी कोविड-19 के नियमों का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed